
छठ महापर्व को लेकर नगर में व्यापक तैयारी,
तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो
Rupesh gupta सीतापुर – में छठ महापर्व को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है,
छठ पूजा के समय पूजा करने वालों के साथ गंगा आरती भी की जाती है हिन्दू समुदाय के लोग काफी संख्या में पूजा करने छठ घाट पहुँचते हैं l
इस बार छठ पूजा सात नवम्बर को पड़ रहा है,
जिसको लेकर सीतापुर के छठ घाट पर व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है,
पहले सीतापुर बाजार डांड आहार तालाब के छठ घाट पर ही पूजा होती थी जिसमें काफी ज्यादा भीड़ होती थी, जिसको देखते हुए इस बार दो जगह छठ घाट बनाया जा रहा है,
बाजार डांड तालाब के साथ कॉलेज रोड झोर तालाब में भी इस बार छठ घाट में पूजा की जाएगी है,ताकि पूजा करने वालों को असुविधा न हो,,
छठ घाट की साफ सफाई के साथ ही टेंट पंडाल, लाइट,पानी और भी अनेक सुविधाओं का व्यवस्था किया जा रहा है,,
विधायक रामकुमार टोप्पो आज सुबह छठ घाट पर हो रहे तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे,
उन्होंने छठ घाट का निरीक्षण करते हुए,हो रहे तैयारी का जायजा लिया और व्यापक, व्यवस्थित रूप से तैयारी करने का निर्देश दिया,
उनका कहना है कि छठ पूजा करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो,
इसका ध्यान रखा जाए,
समुचित पार्किंग,पूजा स्थल पर लाइट,पानी एवं सारी सुविधाओं की व्यवस्था सही तरीके से किये जाने के निर्देश प्रशासनीक अधिकारीयो को दी गई है।










