Surguja News Today

समीम बस की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

???? बस चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार
???? थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चंद घंटे के भीतर आरोपी कों गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही
???? आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया बस किया गया बरामद
???? आरोपी पूर्व मे शमीम बस मे खलासी का कार्य करता था, बस का चाभी रखने की जगह जानने से दिया था घटना कों अंजाम
???? आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही सख़्ती से कार्यवाही

⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी जावेद आलम साकिन खरसिया नाका अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 01/11/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 31/10/24 को प्रार्थी की शमीम बस कमांक सीजी/15/ए.बी./1155 को वाहन चालक कुनकुरी से वापस लाकर शाम कों राजधानी पेट्रोल पम्प के सामने खरसियां नाका अम्बिकापुर में खड़ा कर चला गया था। जो दिनांक 1/1/24 को सुबह प्रार्थी के बस का ड्रायव्हर व कन्डेक्टर बस खडी किये स्थान पर जाकर देखे तो बस खडी किये स्थान पर नहीं था। जिसकी सूचना प्रार्थी कों दिया गया हैं, तब सूचना पाकर प्रार्थी बस को अपने स्तर पर पता किया, पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बस वाहन कमांक सीजी/15/ ए.बी./1155 को चोरी कर ले गया है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 789/24 धारा 303(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर आस पास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया एवं मामले मे मुखबीर तैनात किये गये, दौरान पता तलाश मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि शमीम बस कमांक सीजी/15/ ए.बी./ 1155 कों रायगढ़ रोड की ओर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया हैं, पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रायगढ रोड में पता तलाश किया गया जो एन.एच. 43 चिरंगा मोड के पास उक्त चोरी हुआ बस खडा मिला, बस में संदेही सुखनन्दन खाखा पिता जगमोहन उम्र 20 वर्ष साकिन पोकसरी चिपरकाया थाना बत्तौली का मिला जिससे घटना के संबंध में पुछताछ करने पर उक्त बस वाहन को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा मौक़े से बस वाहन कमांक सीजी/15/ ए.बी./1155 को जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं,आरोपी पूर्व मे शमीम बस मे खलासी का कार्य किया था इस दौरान आरोपी कों बस का चाभी रखने की जगह की जानकारी प्राप्त हो गई थी, जिस पर आरोपी द्वारा घटना कारित किया गया हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, आरक्षक लालभुवन सिंह, विवेक राय, नितिन सिन्हा शामिल रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज