Surguja News Today

सरगुजा उदयपुर➖ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले 2 आरोपी गिरफतार

सरगुजा उदयपुर➖ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले 2 आरोपी गिरफतार
ठगी कारित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही
थाना उदयपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही मे मामले मे विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 02 अंतर्राज्जिय आरोपी किये गए गिरफ्तार|
???? पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में धोखाधड़ी/ठगी के मामलों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने दिए गए थे दिशा निर्देश।
????आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाइल, 05 नग एटीएम कार्ड एवं ठगी की गई रकम 5000/- रुपये नगद किया गया बरामद


मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी शिवभजन साकिन चकेरी थाना उदयपुर द्वारा अपनी लड़की कुमारी सरस्वती उम्र 20 वर्ष का गुम इसान रिपोर्ट थाना उदयपुर में दर्ज कराया था, जो दिनांक 18/03/24 को ग्राम चकेरी केराढोढा जंगल में कुमारी सरस्वती का शव मिला जो मामले में मर्ग क्रमांक 22/24 धारा 174 जा.फौ. कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कर गवाहों का कथन लिया गया हैं जिसमे मामला प्रकाश में आया कि दिनांक 14/03/24 को मृतिका डाडगांव के जान पहचान के दुकानदार व्यक्ति से एक खाता में पैसा डलवाने के लिए गई थी तथा दुकानदार को कुछ परेशानी में होना बताकर दुकानदार के मोबाइल से अज्ञात खाता धारक के खाते में दस हजार रूपये रकम डलवाया गया था एवं घटना दिनांक 14/03/24 कों ही मृतिका सरस्वती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था, मर्ग जांच में पाया गया कि मृतिका के मोबाईल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात नंबर से बार-बार काल कर पैसा भेजने के लिए परेशान एवं प्रताडित करते हुए आत्महत्या करने लिए मजबूर करने पर मृतिका सरस्वती द्वारा आत्महत्या कर ली गई,जो अज्ञात मोबाइल नंबर धारक व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 167/24 धारा 420, 306, 34 भा.द.वि. का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

दौरान विवेचना मृतिका से अज्ञात व्यक्तियों से बात हुए फ़ोन नंबर एवं व्हाट्सअप नंबर की जानकारी प्राप्त करने पर सम्बंधित मोबाइल नंबर एवं खातों के सम्बन्ध मे साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम कों आरोपियों की धरपकड़ हेतु बेतिया बिहार रवाना किया गया था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले मे शामिल संदेहियो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो मामले में *एक  विधि से संघर्षरत बालक एवं (02) सरफराज खान आत्मज मेहंदी हसन उम्र 19 वर्ष साकिन गढ़वा भोगारी वार्ड नंबर 12 थाना मझोलिया जिला बेतिया पश्चमी चम्पारण बिहार* का होना बताया, विधि से संघर्षरत बालक एवं बालिग़ आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर ठगी की घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुए आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया,विधि से संघर्षरत बालक एवं बालिग़ आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक दिलिप दुबे, आरक्षक जितेश साहू, विजय पैकरा सैनिक चन्दन शामिल रहे ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज