
अब आख़िरी बारिश ही झेल पाएगा ये पुल ?
आशिका कुजूर बगीचा– हम ग्रामीण अब सिर्फ़ किसी बड़ी घटना होने का इंतज़ार कर रहे हैं। क्योंकि सरकार का ध्यान सिर्फ़ जाता है जब कोई बड़ी दुर्घटना हो।
एक बार फिर बता दूँ कि यह रास्ता कई ग्राम पंचायतों को बगीचा नगर पंचायत/ जनपद पंचायत/ तहसील/ अस्पताल/ पुलिस थाना/ शिक्षण संस्थान इत्यादि से जोड़ने का एक मात्र रास्ता रह गया है।
यह पुल ब्लॉक बगीचा के ग्राम ओड़का गम्हरिया के बीच स्थित राजपुरी नदी पर है। जो अब अपने अंतिम समय पर है। ज़्यादा बारिश होने पर नदी का पानी पुल के ऊपर बहने लगता है । बरसात के दिनों लगातार हो रहे जलभराव की समस्या की वजह कई गावों के लोगों का आवागमन बंद हो जाता है।
सरकार से निवेदन है कृपया इस विषय पर संज्ञान लेवें। उन तमाम लोगों से भी निवेदन है जो सरकार तक यह बात पहुँचा सकते हैं। किसी बड़ी दुर्घटना के बाद अफ़सोस करने से बेहतर है। कृपया इस समस्या का निराकरण जल्द करायें।










