Surguja News Today

स्वतंत्रता दिवस पर अपराजिता महिला संघ के ब्लाक समन्वयक मुन्ना डोरा ने डिजीटल बैंकिंग के बारे में लोगों को किया जागरूक ।

मैनपाट में अपराजिता महिला संघ के ब्लाक समन्वयक मुन्ना डोरा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदों को याद करते हुए सबसे पहले सभी गांवसियो को स्वतंत्रता दिवस कि बधाई शुभकामनाए दी, साथ ही लुरैना पंचायत में वित्तीय साक्षरता का आयोजन हुआ यह आयोजन डीजिटल बैंकिंग के सम्बंध में रखा गया था जिसमें ग्रामीणों को ब्लाक समन्वयक मुन्ना डोरा ने बताया कि फ़ोन पे, गुगल पे, वाट्स पे,BHIM UPI ,व अन्य डीजिटल बैंकिंग के बारे में समझाया कि डीजिटल बैंकिंग के फायदे क्या हैं और नुकसान क्या है दरअसल आज़ के समय में लोग फ्रॉड कॉल के शिकार होते हैं
और बैंक में जमा पैसे गवा देते हैं ऐसे में अपने बैंक खाता को सुरक्षित रखने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई कि अगर कोई फोन करता है आप उस व्यक्ति को नहीं जानते तो बिना सोचे समझे डीजिटल बैंकिंग न करें आपका धन ग़ायब हो सकता है जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे, इसलिए फ्रॉड कॉल से बचें
और अपना बैंक खाता सुरक्षित रखें

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज