ब्लाक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में स्कूली छात्रा ने विधायक को बताई अपने ग्राम की समस्या, ,तत्काल विधायक पहुचे ग्राम के निरिक्षण में, ,
सीतापुर – आज कन्या हाई स्कूल सभा कक्ष में विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्साह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राम कुमार टोप्पो रहे हैं इस कार्यक्रम में नव प्रवेशी छात्र छात्राऔ तिलक चन्दन व पाठ्यक्रम सामग्री प्रदान कर शाला प्रवेश कराया गया, विकलांग छात्र छात्राओं को ट्राय सायकल का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राम कुमार टोप्पो ने उपस्थित छात्राओं से कुछ सवाल भी किये, जिसका जवाब कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने बारी बारी से खड़े होकर दिया, कार्यक्रम में उपस्थित एक छात्रा ने विधायक से अपने ग्राम के समस्याओं के बारे में बताया और कहा सर हमें स्कूल आने में बहुत कठिनाई होती है गाँव में नाली न होने के कारण पूरा बरसात का पानी रोड में जमा हो जाता है जिस कारण गाँव रोड तलाब का रूप ले लेता है, विधायक टोप्पो ने स्कूली छात्रा कि इस समस्या को गंभीरता से देखते हुए तत्काल स्कूली छात्रा के ग्राम डुरमा के निरीक्षण पर पहुँचे
विधायक को देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और अपनी ग्राम की समस्याओं से विधायक को अवगत कराने लगे, विधायक ने पूरे गाँव का निरीक्षण किया और कहा एक स्कूली बेटी ने मुझे इस ग्राम की समस्याओं से अवगत कराया है बहुत जल्द ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा, जिस प्रकार सीतापुर विधायक शिक्षा को महत्व दे रहे, ठीक उसी प्रकार कार्यक्रमों में उपस्थित बच्चों से उनकी ग्राम की समस्याओं को भी जानने की कोशिश करते हैं।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष शैलेश सिंह,अनिल अग्रवाल, रोशन गुप्ता सुनील गुप्ता रूपेश गुप्ता,नीरू मिस्त्री, स्नेहलता गुप्ता,संगीता कंसारी,तिर्लोचन प्रधान,दिब्य प्रकाश मिस्त्री, विकाश खण्ड शिक्षा अधिकारी मिथलेश सिंग सेंगर सहित स्कूल की प्रचार्य और स्टाप के साथ नवप्रवेशी बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के पश्चात एक पेड़ माँ के नाम के तहत स्कुल परिसर में वन विभाग के द्वारा उपस्थित अतिथियों से वृक्षारोपण कराया गया।










