Surguja News Today

Sitapur -मानसिक  रोगी पिता ने अपने पाँच वर्षीय पुत्र की गला दबा कर हत्या करने के बाद खुद फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

मानसिक रोगी पिता ने अपने पाँच वर्षीय पुत्र की गला दबा कर हत्या करने के बाद खुद फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

सीतापुर- मामला ग्राम पंचायत कोटछाल के बैगा पारा का है देवकुमार मांझी पिता अमर बिलास मांझी उम्र 35 वर्ष ने कल देर रात अपने पाँच वर्षीय पुत्र दीपेश की गला घोंटकर कर हत्या कर दिया और खुद भी फांसी में झूल गया सुबह परिजनों को घटना की जानकारी लगी तो देव कुमार के पिता ने थाने में जानकारी दी।

मौके पर पहुँच कर पुलिस द्वारा शव को नीचे उतार कर शव का पंचनामा कर दोनों कर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा है।

थाना प्रभारी प्रदीप लकड़ा ने बताया कि देवकुमार मांझी 1वर्ष से मानसिक रोगी था तीन माह पूर्व पत्नी की बीमारी से मौत हो जाने से उसकी मानसिक बीमारी बढ गया था कुछ दिनों पूर्व भी अपने बच्चे को तलाब में भेक कर मारने का प्रयास कर चुका है।

देव कुमार के दो बच्चे तीन वर्षीय लड़का और 1 वर्षीय बच्ची की जिम्मेदारी अब दादा दादी के हाथों में है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज