Surguja News Today

BRAKING सरगुजा-कोयला लोड ट्रक मे लगी आग ।

BRAKING -कोयला लोड ट्रक मे लगी आग ।
संपादक शैफ फिरदौसी– पूरा मामला सरगुजा अंबिकापुर के लुण्ड्रा क्षेत्र का है ।आपको बता दें कि अंबिकापुर की ओर से आ रही ट्रक  क्रमांक up65ft9737 मे कोयला लोड थी जो रायगढ़ की ओर जा रही थी बताया जा रहा है की कोयला लोड लेकर सुलियारी मध्यप्रदेश से रायगढ़ जा रहा था।मिली जानकारी के अनुसार चौकी रघुनाथपुर के समीप लमगांव हनुमान मंदिर के गेट के पास ट्रक में साट सर्किट की वजह से आग लग गई आग ट्रक की केबिन से होते हुए कोयले की चपेट में आने ही वाली थी की चौकी प्रभारी एवं उनकी टीम के द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आने से ट्रक को आग के हवाले होने से बचा लिया गया एवं किसी तरह की जनहानि नहीं हुई हालाकि ट्रक की कैबिन डैशबोर्ड जल कर खाख हो गई।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज