Surguja News Today

BREAKING SURGUJA मैनपाट में तेज़ आंधी तूफान ने जमकर कहर बरसाया कई ग्रामीणों के आशियाने ढहाए
प्रशासन से ग्रामीण मदद कि लगा रहे गुहार

सरगुजा जिले के मैनपाट में अचानक तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से हालांकि गर्मी से राहत मिली किसानों को इससे काफी फायदा होगा लेकिन दूसरी तरफ मैनपाट के ग्राम कुनिया से लगा बिजलवाहा नर्मदापुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ कई पेड़ गिर गए और तों और लोगों के जिस क़दर आसियाना ढह गया जिसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं कि तुफान कितना तेज आया होगा वीडियो में देख कर अंदाजा लगाइए, असियाना बिजलवाहा के अनिल यादव उम्र 50साल का ढह गया जिसका साफ़ तौर से कहना है कि लगभग 8से10लाख रुपए का नुक़सान हुआ घर में लगें कराकेट को आंधी ने इस क़दर उड़ाया कि घर के नीचे खड़े बोलेरो वाहन व बालेनो कार क्षतिग्रस्त हो गया, टीवी फुट गया, साथ ही दीवालों में दरार आ गया इसको लेकर अनिल यादव ने SNT NEWS कि टीम को बताया कि हम काफी दुखी और परेशान हैं प्रशासन कि टीम मौके पर आ गई है और हम क्षतिपूर्ति हेतु मुवाआजा कि मांग करते हैं हमें जितना जल्द हो सके मुआवजा मिल जाए जिससे बरसात से पहले हम घर को बना सके

वहीं दुसरी तरफ बिहारी यादव बिजलवाहा का भी मकान के ऊपर लगे कराकेट को आंधी तूफान ने तहस-नहस कर दिया वे भी क्षतिपूर्ति कि गुहार प्रशासन से लगा रहे हैं,

इसी कड़ी में जनपद मुख्यालय नर्मदापुर मैन रोड में प्रवेज यादव का भी आशियाना उजड़ गया है वे भी क्षतिपूर्ति कि गुहार लगा रहे हैं

वहीं इस पुरे मामले को लेकर मैनपाट तहसीलदार संजय सारथी से SNT NEWS कि टीम ने बात किया तो उन्होंने बताया कि कल शाम को तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई जिसके चलते मैनपाट के अलग-अलग इलाकों से घर क्षतिग्रस्त व पेड़ ध्वस्त होने कि ख़बर मिली है जिसको मद्देनजर रखते हुए हमने हल्का पटवारी और राजस्व कि टीम को मौके पर भेजकर जांच उपरांत मुआवजा हेतु पंचनामा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।।


अब देखने वाली बात तों यह होगी कि इन ग्रामीणों को प्रशासन कि ओर से कब तक मुआवजा मिलता।।।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज