Surguja News Today

CG BREAKING-दर्शनार्थियों से भरी बस पलटी दो की मौत दर्जनों घायल  घायलों से मुलाकात करने पहुंचे….

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए गए दर्शनार्थियों से भरी बस पलटी दो की मौत दर्जनों घायल
घायलों से मुलाकात करने पहुंचे !
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल दुर्ग सांसद विजय बघेल लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज
दुर्ग जिले से धार्मिक यात्रा पर गये लगभग 65 दर्शनार्थियों से भरी बस उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से आगरा लखनऊ जाने वाली हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई  मौके पर दो लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए जिनका उपचार फिरोज बाद मेडिकल कॉलेज और सिहोरादाबाद आगरा के मेडिकल कॉलेज मे उपचार चल रहा है।

प्रदेश सरकार के साथ प्रशासन की टीम  लगातार घायलों के उचित इलाज के लिए प्रयास कर रही है कल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सभी घायलों को हर संभव मदद के साथ उचित ईलाज कराने का आश्वासन दिया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज