
लुण्ड्रा बरगीडीह- नल जल विभाग की लापरवाही या नाकामी
संपादक SHAIF FIRDOUSI -पुरा मामला ग्राम पंचायत खारकोना का है जहा बरगीडीह चौक में नल जल विभाग की पाइप लाइन से कुछ घरों में पानी का सप्लाई होता है। रोड के एक तरफ ग्राम खाराकोना और दूसरे तरफ ग्राम पंचायत बरगीड़ीह हैं
नल जल के अधिकारी जमीनी पहुंच से दूरी बनाए हुए हैं शायद यहीं वजह है की आज ग्रामीण प्रेम गुप्ता के घर के सामने पानी लीकेज की समस्या बनी हुई है घर के सामने कीचड़ और पानी से लबालब पानी का तलाब बना हुआ है।
पीएचई विभाग का पक्ष
इंजीनियर सुबद्रा सिंह से बात चीत के दौरान उन्होंने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि मुझे आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुईं हैं जल्द ही रिपेयरिंग का काम कराया जाएगा।

Post Views: 1,030










